img-fluid

PM मोदी के मेलोनी को तोहफे में ‘मेलोडी’ देने पर आया Parle कंपनी का रिएक्शन

May 20, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली की PM Giorgia Meloni को स्पेशल गिफ्ट के रूप में ‘मेलोडी’ टॉफी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसको लेकर मेलोडी बनाने वाली मशहूर कंपनी Parle ने भी रिएक्शन दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि Parle कंपनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर PM मोदी और मेलोनी का मेलोडी वाला वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा है, ‘Sweetening Relationships Since 1983.’ इसका मतलब है कि हम रिश्तों को 1983 से मधुर बना रहे हैं।


  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Parle-G (@officialparleg)

    गौरतलब है कि सोशल मीडिया यूजर्स को Parle कंपनी की तरफ से पोस्ट किया गया यह क्रिएटिव रिएक्शन बहुत पसंद आ रहा है। लोग इसको भारत और इटली दोस्ती से जोड़कर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और इटली की PM मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो, पहले भी इंटरनेट पर काफी चर्चा में रह चुके हैं। ऐसे में ‘Melodi’ टॉफी गिफ्ट में दिए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Share:

  • इंदौर में 'डर' फिल्म जैसी खौफनाक साइबर स्टॉकिंग, सिरफिरे आशिक ने मेडिकल छात्रा की जिंदगी को बनाया नर्क

    Wed May 20 , 2026
    इंदौर। फिल्मों में आपने देखा होगा कि जब कोई सिरफिरा किसी के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है, तो वो उसकी मर्जी और प्राइवेसी की धज्जियां उड़ा देता है। ‘तू है मेरी किरण…’ वाली वही सनक और खौफनाक साया अब इंदौर की सड़कों पर और डिजिटल दुनिया में असल जिंदगी में देखने को मिला है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved