img-fluid

इंदौर में ‘डर’ फिल्म जैसी खौफनाक साइबर स्टॉकिंग, सिरफिरे आशिक ने मेडिकल छात्रा की जिंदगी को बनाया नर्क

May 20, 2026

इंदौर। फिल्मों में आपने देखा होगा कि जब कोई सिरफिरा किसी के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है, तो वो उसकी मर्जी और प्राइवेसी की धज्जियां उड़ा देता है। ‘तू है मेरी किरण…’ वाली वही सनक और खौफनाक साया अब इंदौर की सड़कों पर और डिजिटल दुनिया में असल जिंदगी में देखने को मिला है। इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एमवाय अस्पताल परिसर के पास फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के लिए बिहार का एक युवक असल जिंदगी का साइको-विलेन बन गया। जब छात्रा ने उसकी दखलअंदाजी से परेशान होकर दोस्ती तोड़ी, तो इस साइको की सनक सातवें आसमान पर पहुँच गई। उसने न सिर्फ छात्रा का पीछा किया, बल्कि सोशल मीडिया पर उसकी पहचान को ही तार-तार करने की कोशिश की।


  • इंदौर के एमवाय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का यह वही परिसर है, जहाँ दिन-रात डॉक्टर और मेडिकल छात्र मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। लेकिन इसी परिसर में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही एक 22 वर्षीय छात्रा पिछले कुछ समय से एक अनदेखे खौफ के साए में जी रही थी। करीब चार महीने पहले एक ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी बातचीत बिहार के चित्रकूट नगर के रहने वाले उत्कर्ष कुमार सिंह से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, दोनों दोस्त बने, लेकिन जल्द ही उत्कर्ष के सिर पर ‘डर’ फिल्म के विलेन जैसी सनक सवार हो गई। उत्कर्ष ने किसी साइको की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया। वह छात्रा की मर्जी के बिना उसके घर और कॉलेज के पते पर जबरन ऑनलाइन गिफ्ट्स भेजने लगा। बात यहीं नहीं रुकी। वह बिना बताए छात्रा के घर के बाहर और कॉलेज के गेट पर आकर खामोशी से खड़ा हो जाता और उस पर नजर रखता था। इस डरावनी दखलअंदाजी से तंग आकर जब छात्रा ने उससे साफ कह दिया कि ‘मैं तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती’, तो उत्कर्ष का गुस्सा और सनक और ज्यादा भड़क उठी।​ उसने बदला लेने के लिए डिजिटल हथियार उठाया। इंस्टाग्राम पर छात्रा के नाम से एक हूबहू फर्जी प्रोफाइल बनाई और उस पर छात्रा की निजी तस्वीरें पोस्ट कर दीं। जब पीड़िता ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई, तो वह फोन कॉल्स और मैसेजेस के जरिए लगातार धमकियां देने लगा। आखिर में हार न मानते हुए पीड़िता ने इस सनकी सायको का नकाब उतारने के लिए संयोगितागंज थाने की चौखट पर कदम रखा। और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved