img-fluid

ईरान जंग में US के 17 जेट तबाह, 29 अरब डॉलर भी फूंका… पढ़े नुकसान की पूरी लिस्ट

May 21, 2026

डेस्क: ईरान जंग में अमेरिकी हथियारों का कितना नुकसान हुआ, इसकी असली सूची सामने आ गई है. अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबि ईरान के साथ 40 दिन तक चली जंग में पेंटागन के 17 विमान या तो पूरी तरह से तबाह हो गए या फिर क्षतिग्रस्त हो गए. इनमें F-35 विमान भी शामिल था. 3 विमान को कुवैत ने गलती से मार गिराया गया था. इसके अलावा 24 एमक्यू-9 ड्रोन का भी नुकसान हुआ. इतना ही नहीं, जंग में खाड़ी में स्थित अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों को ईरान ने ध्वस्त कर दिया. इन ठिकानों को तैयार करने में अमेरिका को 2-3 बिलियन डॉलर का खर्च हो सकता है.

ईरान में अमेरिका ने अपनी वायुसेना को आगे कर हवाई हमले किए. इस दौरान इजराइल के साथ मिलकर अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर की भी हत्या कर दी. हालांकि, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में उसके कई बड़े विमानों को ध्वस्त कर दिया.


  • रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की जवाबी कार्रवाई में 4 F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान, एक F-35A लाइटनिंग द्वितीय लड़ाकू विमान, 1 ए-10 थंडरबोल्ट विमान, सात KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान, एक E-3 सेंट्री एडब्ल्यूएसीएस विमान, दो एमसी-130जे कमांडो द्वितीय विशेष अभियान विमान, एक एचएच-60डब्ल्यू जॉली ग्रीन द्वितीय हेलीकॉप्टर, 24 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन और एक एमक्यू-4सी ट्राइटन ड्रोन ध्वस्त हो गए. जंग के दौरान ईरान की जमीन पर अमेरिका के 2 एयरमैन भी फंस गए थे, लेकिन अमेरिका ने उसका रेस्क्यू कर लिया. इस रेस्क्यू के दौरान उसके 2 हेलिकॉप्टर नष्ट हो गए.

    पेंटागन ने पिछले दिनों अमेरिकी सीनेट के सामने एक बयान दिया था. इसमें कहा गया कि ईरान जंग में हमने 29 बिलियन डॉलर का खर्च किया है. सीएनएन के मुताबिक इस खर्च में हथियारों की बर्बादी को नहीं जोड़ा गया है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ईरान जंग में पेंटागन 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का खर्च कर चुका है.

    Share:

  • ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नए चेयरमैन बने श्री समीप शास्त्री

    Thu May 21 , 2026
    संगठन के वैश्विक विस्तार और नई नेतृत्व यात्रा का हुआ शुभारंभ नई दिल्ली. ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS CCI) ने अप्रैल 2026 से मार्च 2029 की अवधि के लिए श्री समीप शास्त्री को संगठन का चेयरमैन नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की है। यह नियुक्ति नई दिल्ली में आयोजित BRICS CCI की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved