img-fluid

MP: घर में अचानक लगी भीषण आग, 3 मासूमों की जलकर मौत, दरवाजा बंद कर राशन लेने गई थी मां

May 23, 2026

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक घर में अचानक लगी भीषण आग में झुलसने से तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राशन लेने गई थी मां, तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र के कसिहवा गांव की है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्चों की मां उन्हें घर पर अकेला छोड़कर कोटा से राशन लेने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक घर में आग भड़क उठी और मासूमों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।


  • बिजली के तार से फैली आग
    ग्रामीणों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक घर के पास से गुजर रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे पहले पास में रखे बांसों ने आग पकड़ी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

    पुलिस और ग्रामीणों ने पाया काबू
    घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मुस्तैदी और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मासूमों की जान जा चुकी थी।

    मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस सहित जमोड़ी थाना प्रभारी मौजूद हैं। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के सटीक कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • पटियाला के रोजगार मेले में 188 युवाओं को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र

    Sat May 23 , 2026
    पटियाला । पटियाला के रोजगार मेले में (In job fair of Patiala) 188 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए (188 youth were given Appointment Letters) । केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved