img-fluid

इंदौर: नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 26, 2026

इंदौर। इंदौर से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई है। वही इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाला बच्ची का ही एक नाबालिग पड़ोसी है। वही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


  • दरअसल इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 3 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका नाबालिग पड़ोसी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने बच्ची को टमाटर खिलाने का लालच दिया और उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ अश्लील कृत्य को अंजाम दिया। वही जब बच्ची अपने घर पहुंची, तब जाकर परिजनों को इस खौफनाक वारदात का पता चला। जिसके बाद पीड़ित परिवार सीधे गांधीनगर थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग पड़ोसी को हिरासत में भी ले लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • शिवराज की नई पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी के साथ मेरे अनुभव' का विमोचन

    Tue May 26 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी नई पुस्तक ‘अपनापन: नरेंद्र मोदी के साथ मेरे अनुभव’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की पारंपरिक कार्यशैली और तकनीक को अपनाने में आई शुरुआती झिझक का जिक्र किया। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पारंपरिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved