img-fluid

छोटी रपट के ब्रिज की छत भी बनकर हुई तैयार

May 30, 2026

  • 6 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा ब्रिज बनाया जा रहा है-बारिश से पहले नहीं बन पाएगा

उज्जैन। बारिश से पूर्व छोटी रपट का काम पूरा नहीं हो पाएगा और नदी में बाढ़ आने वाले अधूरा निर्माण कार्य डूबेगा। उल्लेखनीय है कि पहले यह छोटी रपट काफी नीचे थी जिससे परेशानी आती थी।



  • 15 जून के बाद कभी भी बारिश शुरू हो सकती है और एक-दो बार नदी अपने पूरे उफान पर आती है और बड़े पुल तक पानी रहता है, वहीं छोटी रपट के ब्रिज का निर्माण अभी चल रहा है, सिर्फ एक ही छत का निर्माण हुआ है। बाकी अभी 5 से अधिक पिलर पर काम करना बाकी है और इसमें एक डेढ़ महीना लग सकता है और ऐसे में 30 जून तक का समय आ जाएगा। जब बारिश पूरी तरह शुरू हो जाएगी और इसके बाद एक-दो बार नदी उफान पर भी आती है। ऐसे में यदि ब्रिज पूरी तरह नहीं बनाया गया और अधूरा रखा गया तो यह निर्माण प्रभावित हो सकता है। निर्माण एजेंसी को चाहिए कि एक महीने के भीतर जितना जल्दी हो सके इस ब्रिज का ऊपर का काम कर लें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती है और यह ब्रिज बनाना एक चुनौती हो सकती है। आज मुख्यमंत्री के सचिव राजेश राजोरा सभी निर्माण को देखने निकले हैं। ब्रिज के निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बारिश के दिनों में शिप्रा उफान पर रहेगी और कुछ भी हो सकता है और नदी पर एक नहीं कई ब्रिज बन रहे हैं। अंगारेश्वर, चक्रतीर्थ, भूखी माता और भी अन्य क्षेत्रों में नदी पर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इनके कामों में तेजी लाना चाहिए, नहीं तो बारिश के मौसम में दिक्कत बढ़ सकती है।

    Share:

  • अंग्रेजों ने बनाई 100 साल पुरानी टंकी का नामोनिशान नहीं रहेगा..लोहे के पिल्लर भी हटेंगे

    Sat May 30 , 2026
    उज्जैन। अंग्रेजों ने करीब 100 साल पहले छत्रीचौक की पानी की टंकी को बनाया था जो इतने सालों तक प्यास बुझाती रही और इतना अच्छा निर्माण केवल अंग्रेज ही कर सकते थे..हमारे यहाँ तो आज यह हालत है कि कोई भी निर्माण कुछ साल में ही दरकने लगता है। अंग्रेज देश छोड़ गए लेकिन जिम्मेदारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved