img-fluid

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में जिंदा जल गए 21 लोग, आग की लपटों के बीच कूदी महिलाएं

June 03, 2026

नई दिल्ली। मालवीय नगर में बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत संचालित एक होटल में भीषण आग लगने से अबतक कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य को बचा लिया गया, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखते चिल्लाते हुए भागने लगे। आग होटल के बेसमेंट से लगी थी, जिसमें से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। आग लगते ही लोग होटल के कमरों से निकलकर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत राहत बचाव का काम शुरू कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश आग की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई।

घटनास्थल से सामने आए भयावह दृश्यों में दो महिलाओं को आग की लपटों और घने धुएं से बचने के लिए इमारत से कूदते हुए देखा गया। उनकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं जान बचाने के लिए कूद रही हैं।



  • दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार की तड़के सुबह की है, जिसमें होटल के बेसमेंट में अचानक आग लग जाने से कई लोग उस इमारत के अंदर फंस गए। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कई लोगों की मौत दम घुटने और झुलसने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को आज सुबह करीब 08:48 बजे मालवीय नगर के इस रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया। सुबह का वक्त होने के कारण अधिकांश लोग गेस्ट हाउस के कमरों में ही थे, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, लोग बाहर निकलकर भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

    Share:

  • झज्जर के डीघल गांव में घर में सो रहे दिव्यांग को बदमाशों ने गोलियों से भूना

    Wed Jun 3 , 2026
    झज्जर। फाइनेंसरों के गांव के रूप में चर्चित झज्जर के डीघल गांव में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी। देर रात हमलावरों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे 52 वर्षीय दिव्यांग जितेन्द्र की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राथमिक तौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved