
इंदौर। कल इंदौर में देश के साथ-साथ लेटीन अमेरिका केरेबियन देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित निवेशक-निर्यातक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उद्घाट सत्र होगा। मध्यप्रदेश से इन देशों में लगभग 4 हजार 186 करोड़ रुपए का निर्यात गत वर्ष हुआ था। लेटीन अमेरिका केरेबियन देशों के इस आयोजन का जिम्मा एमपीआईडीसी के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम भी शामिल है।
कल इंदौर में देश के साथ-साथ लेटीन अमेरिका केरेबियन देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित निवेशक-निर्यातक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उद्घाट सत्र होगा। मध्यप्रदेश से इन देशों में लगभग 4 हजार 186 करोड़ रुपए का निर्यात गत वर्ष हुआ था। लेटीन अमेरिका केरेबियन देशों के इस आयोजन का जिम्मा एमपीआईडीसी के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम भी शामिल है। इस फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन के पंद्रह देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि, जिनमें राजदूत, एक उच्चायुक्त एवं एक महावाणिज्यदूत शामिल हैं, सहभागी होंगे। इनके साथ निवेशक, निर्यातक, उद्योग जगत के प्रमुख, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई प्रतिनिधि और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी सहित 350 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
चार वाणिज्य एवं उद्योग मंडल भी इसमें भाग लेंगे। यह फोरम भारत एवं लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को सुदृढ़ करने तथा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश से लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र को लगभग 4,186 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें आधे से अधिक हिस्सा फार्मास्यूटिकल्स (औषधि) क्षेत्र का है। ब्राज़ील, मैक्सिको और चिली इस क्षेत्र में राज्य के प्रमुख बाजारों में शामिल हैं। शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र से होगा, जिसमें दीप प्रज्ज्वलन, राजनयिक समुदाय का सम्मान, लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन देश समूह के प्रमुख का विशेष संबोधन, एक विशेष भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन संस्करण का विमोचन, और मुख्यमंत्री का मुख्य संबोधन शामिल होगा। एमपीआईडीसी द्वारा एक विशेष प्रस्तुति में मध्यप्रदेश को एक उभरते निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात् आगंतुक प्रतिनिधिमंडलों द्वारा देश-वार निवेश प्रस्तुतियाँ एवं तीन पैनल चर्चाएँ होंगी: व्यापार एवं निवेश के अवसर; विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार एवं निवेश (फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल एवं खाद्य प्रसंस्करण) तथा सेवा क्षेत्र में व्यापार एवं निवेश (सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक एवं शिक्षा)। 5 जून 2026 की संध्या को इंदौर के रेडिसन ब्लू में आगंतुक प्रतिनिधिमंडलों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं उद्योग प्रमुखों के सम्मान में एक राजनयिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामीण हाट बाजार सहित होटलों का निरीक्षण
9 जून से इंदौर में जो ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है उसकी तैयारी भी जोरों से चल रही है। भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका अवलोकन किया। होटल शेरेटन, मैरियट तथा ग्रामीण हाट बाजार का अवलोकन किया गया। इन अधिकारियों ने सम्मेलन के दौरान आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन से इंदौर को वैश्विक स्तर पर अपनी कृषि, नवाचार एवं विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा। सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान भी होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved