img-fluid

इन्दौर: इतने गुंडे हो गए कि दोनों थाने भर गए, रेड और यलो नोटिस जारी

June 05, 2026

इन्दौर। निगरानी बदमाश (Under-surveillance criminal) और गुंडों (goons) के खिलाफ पुलिस (Police) ने कल अभियान चलाया और सभी को थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए। इतने गुंडे एकत्रित हो गए कि दो थाने भर गए।



  • पुलिस ने शहर में एक नया अभियान शुरू किया है, जिसमें डीसीपी स्तर के अधिकारी गुंडों को अपराध न करने की कसम खिला रहे हैं। इसकी शुरुआत बाणगंगा और हीरानगर थाने से की गई। कल यहां डीसीपी ने उनको समझाइश दी और कहा कि वे खुद अपराध नहीं करेंगे और यदि कोई अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे। बताते हैं कि इन दोनों थानों में 80 से अधिक गुंडों को हाजिर किया गया था, जिसके चलते थाने भर गए थे। पुलिस ने इन सभी को रेड और यलो नोटिस जारी किए हैं। वहीं बीट प्रभारियों से भी कहा गया है कि वे हमारी बीट सबसे अच्छी अभियान पर काम करें। जिस बीट में अपराध नहीं होंगे वहां के बीट प्रभारी को पुरस्कार दिया जाएगा।

    Share:

  • IndiGo का बड़ा फैसला, हांगकांग-शंघाई समेत 6 इंटरनेशनल रूट्स पर बंद होंगी उड़ानें

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली। इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने हांगकांग, शंघाई और हो ची मिन्ह सिटी समेत छह अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। बढ़ती परिचालन लागत, कमजोर यात्रा मांग और वैश्विक चुनौतियों के बीच एयरलाइन ने यह कदम उठाया है। इस फैसले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved