
इंदौर। निरंजनपुर (Niranjanpur) स्थित खालसा चौक (Khalsa Chowk) के पास आज सुबह एक इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) के शोरूम (showroom) में लगी भीषण आग (fire broke out) के कारण ऊपरी हिस्से में बने गेस्ट हाउस (guest house) के अंदर धुआ फैल गया और वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल थीं। जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।
आज सुबह करीब साढ़े सात बजे निरंजनपुर के स्कीम 136 में स्थित काइनेटिक ग्रीन के शोरूम में आग लग गई, आग का धुआं ऊपर स्थित गेस्ट हाउस में फैल गया, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सबसे पहले शो रूम की बिल्ंिडग की पहली व दूसरी मंजिल में फंसी 5 महिलाओं सहित 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं कुछ लोग पास में स्थित बिल्डिंग पर सीढिय़ां डालकर बाहर निकले। यह सभी लोग गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। शो रूम में लगी आग में वहां मौजूद 8 इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा, और काइनेटिक टू व्हीलर जल गए। दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 10 हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया। आग लगने की घटना के बाद मौके पर जहां क्षेत्रीय पार्षद पति अंकित चौधरी के साथ बड़ी संख्या में बस्ती के लोग भी पहुंच गए थे।

बंद मकान में आग लगी
खंडवा रोड पर ग्राम लिंबोदी में देर रात एक बंद मकान में आग लगने की घटना हुई। जिसके कारण गृहस्थी का सामान जल गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved