img-fluid

पोस्टमार्टम रूम..पिछले साल 3027 शवों के हुए पोस्टमार्टम

June 06, 2026

  • जहाँ शव खुद खोलते हैं अपनी मौत का राज-पता चल जाता है कैसे हुई मौत

उज्जैन। पोस्टमाटर्म रूम..जहाँ मुर्दे खुद बोलते हैं कि उन्हें किसी ने या फिर खुद ने खुद को कैसे मारा…कुल मिलाकर किसी भी हास्पिटल का पीएम हाउस वह जगह है, जहाँ मुर्दे और डेडबॉडी खुद ही चीखकर बताते हैं कि आखिर उनकी मौत का राज क्या है..बशर्ते डाक्टर्स को डेडबॉडी की भाषा समझ में आना चाहिए।



  • पिछले साल 2025 में उज्जैन के सरकारी पीएम रूम में जहाँ 3 हजार 27 डेडबॉडी का पोस्टमार्टम, मतलब शव विच्छेदन किया गया, वहीं पिछले 3 सालों में 5 हजार से ज्यादा शवों का पीएम किया गया। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अनुसार पिछले 3 सालों में पोस्टमार्टम की संख्या लगभग 50 प्रतिशत बढ़ चुकी है, मगर पोस्टमार्टम रूम में न संसाधन बढ़े हैं ना ही फोरेंसिक विशेषज्ञ, शासन से मंजूर किए जा चुके खाली पदों में से कई पद आज तक खाली पड़े हैं। नतीजतन, डेडबॉडी की संख्या बढ़ जाने पर शव विच्छेदन में काफी परेशानी आती हैं। मतलब साफ है संसाधन और सुविधाओं के मामले में उज्जैन का स्वास्थ्य महकमा अभी भी पीछे है। उज्जैन के सरकारी अस्पतालों में पूर्व की अपेक्षा संसाधन व सुविधाएँ बढ़ी हैं लेकिन यहाँ के पोस्टमार्टम हाउस की बदहाली अभी भी दूर नहीं हो सकी हैं।

    एक नजर आंकड़ों पर…
    वर्ष            पीएम संख्या
    2023            1010
    2024            1285
    2025            3027

    Share:

  • भैरवगढ़ जेल में बच्चों से मिल रहे कैदी

    Sat Jun 6 , 2026
    स्पर्श मुलाकात से कैदी और परिजनों में खुशी का माहौल-पिता से मिलकर कई बच्चे झूमे उज्जैन। भैरवगढ़ जेल में बंद कैदियों के लिए जेल प्रशासन ने अनूठा प्रयास शुरू किया है। इसके तहत जेल में बंद कैदियों को उनके बच्चों से मिलने, बैठकर बातें करने और उन्हें छूने का मौका दिया जा रहा हैं। इससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved