
उज्जैन। सरकार ने प्रदेश की मेडिकल यूनिवर्सिटी को दो भागों में बांटने की तैयारी कर ली है। इसमें भोपाल सहित मध्य, पश्चिमी और ग्वालियर-चंबल अंचल के मेडिकल कॉलेज उज्जैन के अधीन आएंगे। चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में राज्य की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसका आधिकारिक ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सरकार के इस कदम से राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।
उज्जैन के अधीन 25 जिलों के मेडिकल कॉलेज रहेंगे
भोपाल समेत मध्य प्रदेश के मध्य, पश्चिमी और उत्तरी (ग्वालियर-चंबल) हिस्सों के सभी मेडिकल कॉलेज इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध किए जाएंगे। इसके व्यापक दायरे में जिलों को शामिल किया गया है। इसमें इंदौर व उज्जैन संभाग (मालवा-निमाड़) के इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, भोपाल संभाग व मध्य क्षेत्र के भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, बैतूल ग्वालियर-चंबल अंचल के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, गुना जिलों के मेडिकल कॉलेज रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved