
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जंतर-मंतर पर आज लगातार 34वें दिन भी प्रदर्शन जारी है। इस दौरान हिंसा भी भड़क गई। अब इस पूरे मामले पर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने बयान जारी किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “हम अपने छात्रों के दर्द और बेचैनी को समझते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए छात्रों के डर को कम करने के बजाय उसका फायदा उठा रहे हैं। अभी जरूरत हालात को शांत करने और उनकी परेशानी कम करने की है, ताकि वे उस चीज पर ध्यान दे सकें, जो सच में ज़रूरी है; उनकी पढ़ाई और उनका भविष्य।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved