img-fluid

ऑपरेटर्स ने बसों का किराया बढाने की मांग की, हड़ताल की चेतावनी

June 06, 2026

उज्जैन। आने वाले दिनों में किराया बढ़ाने की माँग पर बस ऑपरेटर हड़ताल पर जा सकते हैं। डीजल के भाव बढऩे के बाद यह माँग की गई है।निजी बस ऑपरेटरों ने एक बार फिर स्टेज कैरिज बसों का किराया बढ़ाने की मांग उठाई है। ऑपरेटरों का कहना है कि 5 साल से लगातार बढ़ती महंगाई, डीजल की कीमतों में वृद्धि और वाहनों के रखरखाव पर बढ़ते खर्च के कारण बस संचालन घाटे का सौदा बन गया है।


  • हालत यह है कि कई संचालक अपनी बसों का नियमित मेंटेनेंस तक नहीं करा पा रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी असर पडऩे लगा है। बस संचालकों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता, लेकिन आर्थिक दबाव के कारण वाहन रखरखाव पर असर पड़ रहा है। इससे सुरक्षित संचालन प्रभावित हो सकता है। मई में डीजल के दाम चार बार बढ़े, जिससे संचालन लागत और बढ़ गई है। ऑपरेटरों ने सरकार से सामान्य बसों का न्यूनतम किराया पहले 5 किमी के लिए 14 रुपए तथा इसके बाद 2.50 रुपए प्रति किमी करने की मांग की है। ऑपरेटर्स का कहना है कि साल 2021 में किराया निर्धारण के दौरान बस संचालकों ने 1.65 रुपए प्रति किमी किराया निर्धारित करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने केवल 1.25 रुपए की दर मंजूर की।

    Share:

  • इंस्टाग्राम चैट से खुला देशविरोधी नेटवर्क का राज, पाकिस्तान कनेक्शन में दो युवक गिरफ्तार; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली । देश की आंतरिक सुरक्षा (Internal Security) को चुनौती देने वाली एक संदिग्ध साजिश (Conspiracy) का खुलासा करते हुए कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच (Preliminary Investigation) में सामने आया है कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में थे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved