img-fluid

MP : हुसैन टेकरी से अगवा हुआ 6 माह का मासूम 400 किमी दूर मिला, पुलिस ने बस रोककर किया रेस्क्यू

June 07, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जावरा स्थित प्रसिद्ध हुसैन टेकरी (Hussain Tekri) से अगवा (Kidnapped) किए गए छह माह के मासूम को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर 400 किलोमीटर दूर शिवपुरी (Shivpuri) से सुरक्षित बरामद कर लिया। रतलाम पुलिस से मिली सूचना के आधार पर शिवपुरी पुलिस ने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया और फिल्मी अंदाज में दिल्ली जा रही एक बस से बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान बच्चे को लेकर जा रहे एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके साथ एक 13 वर्षीय किशोर भी मिला है।

सिर्फ फोटो और लोकेशन के आधार पर मिली सफलता
शिवपुरी पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि उसके पास आरोपियों के वाहन की कोई जानकारी नहीं थी। रतलाम पुलिस ने केवल संदिग्धों की तस्वीरें और संभावित लोकेशन साझा की थी। इसके बावजूद पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान 15 से अधिक कारों और 8 से 10 यात्री बसों की तलाशी ली गई। चेकिंग के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। आखिरकार इंदौर से दिल्ली जा रही कमला बस में एक महिला, एक पुरुष, 13 वर्षीय किशोर और उनके साथ अगवा किया गया मासूम मिला, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।


  • सागर से दर्शन के लिए पहुंचे थे बच्चे के माता-पिता
    अगवा हुए बच्चे की पहचान अयान खान के रूप में हुई है, जो सागर जिले का निवासी है। अयान के पिता साहिल खान ने बताया कि वह अपनी पत्नी शाहीन और बेटे के साथ करीब 10 दिन पहले जावरा स्थित हुसैन टेकरी पर दीदार के लिए पहुंचे थे।

    शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात महिला सोते हुए अयान को उठाकर अपने साथ ले गई। लगभग 10 मिनट बाद परिवार को बच्चे के गायब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई।

    पुलिस ने तुरंत शुरू की नाकाबंदी
    सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट करते हुए संदिग्धों की तस्वीरें भेजीं। साथ ही विभिन्न नाकों और टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच शुरू कराई गई, जिसका परिणाम कुछ ही घंटों में सामने आ गया।

    संतान नहीं होने पर किया अपहरण
    प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपना नाम रूपा रैगर और पुरुष ने निजाम मंसूरी बताया है। दोनों राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं और खुद को मुंहबोला भाई-बहन बता रहे हैं। उनके साथ मौजूद 13 वर्षीय किशोर, निजाम का बेटा बताया गया है। पूछताछ के दौरान रूपा ने पुलिस को बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है, इसलिए उसने बच्चे का अपहरण किया था।

    रतलाम-उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचे थे आरोपी
    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जावरा से निकलकर पहले रतलाम पहुंचे, फिर उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचे और वहां से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गए।

    बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना के बाद उसके माता-पिता भी शिवपुरी पहुंच गए। चूंकि मामला जावरा थाना क्षेत्र का है, इसलिए शिवपुरी पुलिस ने बच्चे और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए रतलाम पुलिस के हवाले कर दिया है।

    फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्चे को राजस्थान या दिल्ली ले जाने के पीछे किसी बड़े गिरोह या मानव तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं थी।

    Share:

  • अमेरिका : ओहियो फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, गोली लगने से कई लोग घायल

    Sun Jun 7 , 2026
    टोलेडो. अमेरिकी (USA) राज्य ओहियो (Ohio) में गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां के टोलेडो शहर में आयोजित एक फेस्टिवल इवेंट (Festival Event) के पास हुई गोलीबारी (Firing) में कई लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि वह इस घटना में शामिल एक या एक से अधिक संदिग्धों की तलाश कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved