img-fluid

महंगे गैस सिलिंडर पर सियासी संग्राम जारी, शरद पवार बोले- सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

June 07, 2026

मुंबई। देश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि लगातार बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों का राजनीतिक कीमत सरकार को चुकाना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।


  • सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च महीने में भी सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ा। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से भारत पर भी असर पड़ा है। इसी वजह से तेल कंपनियां लगातार दबाव में हैं।

    कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार महंगाई नियंत्रण की बात करते हैं, लेकिन आम लोगों को हर कुछ दिनों में नए झटके दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। पवार ने आरोप लगाया कि महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में सरकार को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    Share:

  • भारत-इंडोनेशिया संबंध: मजबूत होगी रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और व्यापार पर बड़ा फैसला

    Sun Jun 7 , 2026
    नई दिल्ली। भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई मिलने जा रही है। नई दिल्ली में रविवार को दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक की मेजबानी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। बैठक में इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो भी अपनी टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved