img-fluid

MP: पांढुर्णा में आंगनवाड़ी की बड़ी लापरवाही! गर्भवती को वितरित पोषण आहार के पैकेट में मिला सांप

June 08, 2026

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश (MP) के पांढुर्णा (Pandhurna) जिले में आंगनवाड़ी (Anganwadi) केंद्र से वितरित किए गए पोषण आहार (Nutritious Diet) में सांप (Snake) का मृत बच्चा मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. घटना कारघाट कामठी गांव की है. बताया जाता है कि यह पैकेट एक गर्भवती महिला (pregnant woman) को दिया गया था. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है.

पैकेट खोलते ही परिवार वालों के भी उड़ गए होश
जानकारी के अनुसार कारघाट कामठी गांव निवासी गर्भवती महिला वच्छला बाई धुर्वे को आंगनवाड़ी केंद्र से नियमित रूप से मिलने वाला पोषण आहार दिया गया था. जब महिला के परिजनों ने घर पहुंचकर पैकेट खोला तो वे हैरान रह गए. पैकेट के सबसे ऊपर उन्हें सांप का एक मृत बच्चा दिखाई दिया. यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय अधिकारियों को दी.


  • घटना की खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्र पहुंच गए और मामले को लेकर विरोध जताया. ग्रामीणों ने पोषण आहार की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उनका कहना था कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और कुपोषण से जूझ रहे लोगों के लिए दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों में इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है.

    मामले की सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी ऊषा पन्द्रे और स्थानीय तहसीलदार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने संबंधित पोषण आहार के पैकेट को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और प्रारंभिक जांच शुरू की. साथ ही ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया.

    घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
    प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना ने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

    पांढुर्णा के प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार ने फ़ोन पर बताया कि मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों के जांच दल का गठन किया है. शिकायत से जुड़े पैकेट का नमूना खाद्य अधिकारी द्वारा जब्त किया है. इन नमूनों को भोपाल राज्य खाद्य परीक्षण केंद्र भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • Meta Hatch AI देगा ChatGPT-Claude को टक्कर, खर्च करने होंगे इतने पैसे!

    Mon Jun 8 , 2026
    डेस्क: हर कंपनी एआई पर फोकस कर रही है, Meta भी पिछले कुछ समय से AI में भारी निवेश कर रही है. कंपनी Anthropic और OpenAI जैसे जाने-माने प्लेयर्स को टक्कर देने का प्लान बना रही है. मार्क जकरबर्ग की ये कंपनी लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के मामले में कॉम्पिटिशन में पीछे रही है, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved