img-fluid

सिटीजन फिडबैक में इंदौर को पछाडक़र अभी आगे निकला लखनऊ

June 08, 2026

  • देपालपुर के साथ शहर का मैदानी सर्वे कर टीम दिल्ली हो गई रवाना
  • अभी ऑनलाइन फीडबैक की प्रक्रिया है जारी, निगम करेगा पहले स्थान पर आने के प्रयास

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण (Cleanliness Survey) की मैदानी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। दिल्ली से आई सर्वे टीम (Survey team) ने देपालपुर (Depalpur) के साथ शहर का भी भ्रमण किया और ट्रेंचिंग ग्राउंड (Trenching ground) से लेकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन तथा आम जनता से भी फीडबैक लिया, तो फिलहाल ऑनलाइन चल रहे सिटीजन फीडबैक (citizen feedback) में अभी इंदौर (Indore) को पछाडक़र लखनऊ (Lucknow) आगे निकल गया है। हालांकि निगम का दावा है कि जल्द ही सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, क्योंकि मैदानी सर्वेक्षण के कारण उसमें व्यस्त रही।


  • स्वच्छता सर्वेक्षण में गत वर्ष इंदौर को 8वीं बार नम्बर वन का खिताब अवश्य मिला, मगर उसे यह अवॉर्ड सूरत के साथ साझा भी करना पड़ा। यानी एक साथ दो शहरों को नम्बर वन घोषित किया गया। हालांकि इंदौर की जनता का यह भी मानना है कि पिछले दो-तीन वर्षों में इंदौर की स्वच्छता पहले जैसी नहीं रही और मुख्य बाजारों-सडक़ों को छोड़ दिया जाए तो गली-मोहल्ले-कॉलोनियों में कचरे के ढेर और गंदगी नजर आती है। इसके फोटो-वीडियो भी जनता द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए जाते रहे हैं। पहले तो निगम भागीरथपुरा कांड के बाद जलसंकट से भी जूझ रहा है और उसके बाद 9वीं बार स्वच्छता में अव्वल रहने की चुनौती अलग है और इस बार जोड़ीदार के रूप में देपालपुर को भी स्वच्छता को भी अव्वल रखना पड़ेगा। हालांकि वहां की कायापलट हो गई और दिल्ली से आई टीम ने देपालपुर के साथ-साथ शहर में भी गोपनीय रूप से सर्वे किया। निगम सूत्रों का कहना है कि यह मैदानी सर्वेक्षण ठीक रहा और कहीं कोई ऐसी नेगेटिव सूचना नहीं मिली। दूसरी तरफ जो ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक सर्वे चल रहा है, उसकी समय सीमा भी केन्द्र सरकार ने आगे बढ़ा दी। अभी अंतिम तिथि घोषित नहीं की है, जिसके चलते इंदौर निगम का दावा है कि वह डिजिटल फीडबैक में भी अव्वल रहेगा। अभी जो टॉप-10 शहर सिटीजन फीडबैक में शामिल है उनमें पहले स्थान पर लखनऊ है, जहां पर 9 लाख 3 हजार 240 नागरिकों ने अपना फीडबैक 24 घंटे पहले तक दिया था। दूसरे स्थान पर इंदौर रहा, जहां 8 लाख 63 हजार 754 सिटीजन फीडबैक मिले। तीसरे स्थान पर पटना रहां, 7 लाख 5 हजार 36, तो चौथे नम्बर पर मध्यप्रदेश का ही दूसरा शहर जबलपुर है, जहां 6 लाख 36 हजार 629 सिटीजन फीडबैक प्राप्त हुए। जबलपुर निगम कमिश्रर रामप्रकाश अहिरवार ने मेहनत करते हुए शहर में स्वच्छता को लेकर जबरदस्त काम भी किया है।

    Share:

  • ATM कैश की कमी पर शिकायत, बैंकिंग सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक(State Bank of India) के एटीएम नेटवर्क(ATM network) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। देशभर में लगभग 65,000 एटीएम वाले इस नेटवर्क में कैश की कमी को लेकर (ATM) इंडस्ट्री बॉडी (CATMi) ने भारतीय रिजर्व बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक को शिकायत भेजी है। संगठन का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved