img-fluid

इंदौर में दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भंवरकुआं पुलिस ने राजस्थान के भवानी मंडी से पकड़ा

October 27, 2026

इंदौर। इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी की पहचान धारा सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। महिला की शिकायत पर 23 जून को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


  • इंदौर में महिला संबंधी अपराधों के मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भंवरकुआं थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी धारा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिता का नाम राम सिंह सोंधिया बताया गया है। वह मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, 23 जून को एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी क्षेत्र से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    Share:

  • इंदौर में महिला मित्र के फ्लैट में मिला बिजली कर्मचारी का शव, हाथों पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी

    Tue Oct 27 , 2026
    इंदौर। इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की रामकमल रेसिडेंसी में एक बिजली कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उनका शव महिला मित्र के फ्लैट में मिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved