img-fluid

इंदौर: बेटी पैदा हुई तो बहू को घर से निकाला.. अब 40 दिन की मासूम दिल में छेद लेकर जिंदगी से लड़ रही

June 10, 2026

  • सास पर प्रताडऩा का आरोप, नवजात के इलाज के लिए मां ने जनसुनवाई में लगाई गुहार… एडीएम ने बच्ची का नाम रखा गौरी

इंदौर। एक ओर दिल में छेद लेकर इस दुनिया में पहुंची 40 दिन की मासूम जन्म से ही गंभीर बीमारी से जूझ रही है, दूसरी ओर उसकी मां को बेटी को जन्म देने की सजा भुगतनी पड़ रही है। जिस वक्त महिला को आराम की सख्त जरूरत है उस समय वह अपनी बेटी की जान बचाने और अपने सिर पर छत लाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। आर्थिक तंगी, बच्ची की बीमारी और ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से परेशान गायत्री मंगलवार को अपने पति के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची और मदद की गुहार लगाई।

गोद में नवजात को लेकर पहुंची गायत्री ने अधिकारियों को बताया कि बच्ची के जन्म के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि बेटी होने पर सास ने उसे घर से निकाल दिया और लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। इसी बीच डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के दिल में जन्म से ही छेद है, जिसके इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह इलाज का खर्च उठा सके। जनसुनवाई में मामला सामने आने पर अपर कलेक्टर रोशन राय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर विवाद सुलझाने के निर्देश दिए।


  • मां ने कहा- आप ही बेटी का नामकरण कर दो
    भावुक कर देने वाला पल तब आया, जब अधिकारियों को पता चला कि 40 दिन की बच्ची का अब तक नामकरण भी नहीं हुआ है। परिजनों के आग्रह पर अपर कलेक्टर रोशन राय ने बच्ची का नाम गौरी रखा। एडीएम राय ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग दोनों परिवारों के बीच संवाद स्थापित कराएगा, ताकि महिला को न्याय मिल सके और बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके। जनसुनवाई में इस मामले के अलावा सरकारी जमीन पर कब्जे, पेंशन, पारिवारिक विवाद और अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन भी पहुंचे, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

    Share:

  • आजादी के पहले से इंदौर में होती थी कृषि रिसर्च

    Wed Jun 10 , 2026
    ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जाना होलकरकालीन रियासत में कैसे कृषि से उन्नत था इंदौर इंदौर। आज सुबह राजबाड़ा भ्रमण (Visit to Rajwada) में ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने आए प्रतिनिधिमंडल के करीब 25 सदस्य उस समय भौचक रह गए, जब उन्होंने जाना कि होलकरकालीन रियासत (Holkar-era princely state) में किसानों (Farmers) को मजबूत करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved