img-fluid

राजबाड़ा के बगीचे में अहिल्या प्रतिमा के सामने नशा करते बच्चे

June 12, 2026

  • नशे में डूबा इंदौर… प्रशासन-नेताओं के दावे झुठलाते नजारे…

इंदौर। पिछले कुछ समय से राजबाड़ा क्षेत्र की गलियां और गार्डन नाबालिगों के नशे के अड्डे बने हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में बच्चे आईडेक्स और पेट्रोल का नशा करते हुए घूमते रहते हैं। नशे के लिए यहां छोटी चोरियां भी करते हैं। राजबाड़ा के सामने स्थित अहिल्या उद्यान में रात में प्रशासन ताला लगा देता है, लेकिन इसके बावजूद नाबालिग बच्चे दीवार कूदकर अंदर पहुंच जाते हैं और पेट्रोल और आयोडेक्स को कपड़े में लगाकर सूंघकर नशा रहते हैं, इनकी संख्या 50 के लगभग होती है। इसके अलावा कृष्णपुरा छत्री, गोपाल मंदिर की गलियों में भी ये दिखाई देते हैं। कई बार नशे के लिए ये दुकानों में छोटी-मोटी चोरियां भी करते हैं तो गाडिय़ों से पेट्रोल निकाल लेते हैं, इसके चलते व्यापारी भी परेशान हैं।

Share:

  • इंदौर: एमपीएल के मुफ्त पास पाने उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम, अग्निबाण कार्यालय बना उत्साह का केन्द्र

    Fri Jun 12 , 2026
    अग्निबाण के स्वर्ण जयंती वर्ष के भागीदार बने पाठक इंदौर। मध्यप्रदेश लीग (MPL) टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप (T20 Cricket Championship) का रोमांच इन दिनों इंदौरवासियों (Residents of Indore) के सिर चढक़र बोल रहा है। आज शुक्रवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए सांध्य दैनिक अग्निबाण (Agniban) द्वारा उपलब्ध कराए गए नि:शुल्क टिकटों को पाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved