img-fluid

महाराष्ट्र : AAP और तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना UBT में टूट की सुगबुगाहट; उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

June 14, 2026

मुंबई. आम आदमी पार्टी (AAP) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों में टूट के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) के सियासी गलियारे में ऑपरेशन टाइगर (Operation Tiger) की चर्चा शुरू हो गई है। इससे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में हड़कंप मच गया है। चिंतित उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुलाई है।

सूत्रों का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इनमें से कुछ सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह सहित अहम प्रस्ताव दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में हुए ताजा घटनाक्रम से ऑपरेशन टाइगर यानी दलबदल की चर्चा तेज हुई है।


  • इस बीच, शिवसेना नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने दावा किया है कि ऑपरेशन टाइगर अपने अंतिम चरण में और पूरा होने के करीब है। यह ऑपरेशन उस दिन पूरा होगा जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समय और शुभ मुहूर्त तय करेंगे। जाधव ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने परोक्ष तौर पर खुद स्वीकार किया है। इसलिए हमें इस पर कुछ अधिक कहने की जरूरत नहीं है।

    दरअसल, अंबादास दानवे ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा था कि कुछ लोग संपर्क में हैं जबकि कई लोग खुलकर इस बारे में बोलते हैं। हम सब जानते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही एक दो महीने में सांसदों के संपर्क में रहने की बात चल रही थी। अब इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए। दानवे के इस बयान के मायने हैं, इसलिए प्रतापराव जाधव ने ऑपरेशन टाइगर के अंतिम चरण में होने का दावे को गंभारता से लिया जा रहा है। इधर, इस घटनाक्रम के बीच उद्धव ठाकरे ने 14 जून को अपने सांसदों को मुंबई पहुंचने का आदेश दिया है। यह बैठक ठाकरे के आवास में होगी।

    Share:

  • MP: उज्जैन में चप्पल निकालने के लिए शिप्रा में कूदे काका-भतीजे, डूबने से दोनों की मौत

    Sun Jun 14 , 2026
    उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के महिदपुर (Mahidpur) में शिप्रा नदी (Shipra River) में डूबने से काका-भतीजे (Uncle and Nephew) की मौत हो गई। नदी में गिरी चप्पल निकालने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved