img-fluid

उद्धव की शिवसेना की अहम बैठक, 3 सांसद नहीं हुए शामिल

June 14, 2026

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से दल बदल के संकेत मिल रहे हैं, जिससे राज्य में हलचल तेज हो गई है. ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार (14 जून) को पार्टी के सभी सांसदों की अहम बैठक बुलाई. यह बैठक मुंबई स्थित ठाकरे परिवार के घर मातोश्री में हो रही है.

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख और हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर ऑनलाइन जुड़े हैं. वहीं सांसद ओमराजे निंबालकर बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं. बताया जा रहा है कि निबालकर के बेटे की तबियत खराब है और उसे पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी वजह से वो बैठक में नहीं आ पाए.


  • बैठक में अब तक जो सांसद पहुंचे हैं उनमें अरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे, संजय दिना पाटिल, अनिल देसाई शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बैठक में कुछ सांसद प्रत्यक्ष रूप से तो कुछ ऑनलाइन शामिल हुए हैं. दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद सावंत और नासिक से सांसद राजाभाऊ वाजे मातोश्री में हो रही बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं मुंबई दक्षिण मध्य से सांसद अनिल देसाई और मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद संजय दिना पाटिल भी बैठक में शामिल हैं.

    वहीं शिर्डी से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे और परभणी से सांसद संजय जाधव की उपस्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह से ही वाकचौरे का फोन लगातार बंद जा रहा है. वो पिछले दो दिनों से अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हैं. वहीं ओमराजे निंबालकर ने पहले ही सूचना दे दी थी कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है.

    Share:

  • यूट्यूब पर बना विश्व रिकॉर्ड, 130 से अधिक देशों के योग साधकों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

    Sun Jun 14 , 2026
    डेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत रविवार को आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और हैबिल्ड के संयुक्त तत्वावधान में एक ऐतिहासिक वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूट्यूब लाइव योग सत्र के लिए ‘सबसे अधिक दर्शकों’ का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना था, जिसे सफलतापूर्वक हासिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved