img-fluid

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से ट्रंप ने 55 मिनट की बातचीत, बोले-खत्म करो यूक्रेन युद्ध, ईरान से डील जल्द…

June 15, 2026

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई. इस दौरान रूस‑यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine conflict) और अमेरिका‑ईरान विवाद पर भी चर्चा की गई.


  • क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव के हवाले से जानकारी सामने आई है कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर विचार किया. उशाकोव के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करना बेहद जरूरी है और वे इस संघर्ष को समाप्त करने में मदद के लिए तैयार हैं.

    ट्रंप ने पुतिन को यह भी बताया कि ईरान के साथ समझौता लगभग तय है. इस पर पुतिन ने खुशी जताई कि ईरान‑अमेरिका के बीच टकराव समाप्त हो जाएगा. वहीं, खबर है कि अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर जल्द ही रूस का दौरा कर सकते हैं.

    पुतिन ने जन्मदिन की दी बधाई
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की और उन्हें उनके 80वें जन्मदिन की बधाई दी. बताया जा रहा है कि यह कॉल करीब 55 मिनट तक चली और इसमें कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई.

    ट्रंप ने कहा कि वे इस बात से काफी प्रभावित हुए कि पुतिन व्हाइट हाउस में उन्हें बधाई देने वाले पहले विदेशी नेता थे. दोनों नेताओं ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और अमेरिका-रूस संबंधों पर चर्चा की. ट्रंप ने दूसरे विश्व युद्ध (WWII) के दौरान अमेरिका और रूस के बीच के सहयोग को याद करते हुए कहा कि इसे भुलाया नहीं जाना चाहिए.

    इजरायल का लेबनान पर हमला
    रविवार को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

    हमले के बाद ईरान ने कड़ी नाराजगी जताई, जिससे इस डील पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमले पर असंतोष व्यक्त किया है. ट्रंप ने कहा कि बेरूत पर यह हमला नहीं होना चाहिए था, खासकर तब जब अमेरिका और ईरान शांति समझौते के बेहद करीब थे.

    Share:

  • ममता बनर्जी को एक और झटका.....असली TMC के नाम और सिंबल पर दावा ठोकेंगे बागी सांसद!

    Mon Jun 15 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्ता छिनते ही ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक के बाद झटके मिले रहे हैं। रविवार को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को गहरा जख्म देकर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के बागी सांसदों ने अब त्रिपुरा की एक पार्टी संग विलय का फैसला कर लिया है। इन सांसदों ने लोकसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved