img-fluid

MP: कटनी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से यात्रियों से भरी बस पलटी…. 3 की मौत, 29 घायल

June 15, 2026

कटनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे (Katni Road Accident) में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बेकाबू ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही यात्री बस से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और उसमें सवार कई यात्री अंदर फंस गए।

ट्रक के ब्रेक फेल होने से हादसा…
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास हुई। बस करीब 35 यात्रियों को लेकर कटनी से विजय राघवगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।


  • टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटी बस
    टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि कुछ उसके नीचे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। बचाव अभियान के दौरान क्रेन की मदद से बस को उठाया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 35 मिनट तक चला।

    3 की मौत, 29 लोग घायल
    पुलिस ने बताया कि हादसे में किशन कोल (30), नीलम प्रजापति और राजू चौधरी की मौत हो गई। वहीं 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है।

    हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों के बीच फंस गए थे। वहीं ट्रक चालक भी वाहन के केबिन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

    मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लड़की को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

    Share:

  • प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा आरोप, बोले- ‘खान सर ने करवाई हत्या’; जांच पर टिकी निगाहें

    Mon Jun 15 , 2026
    पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक रौशन आनंद (Roshan Anand) के भाई प्रिंस यादव (Prince Yadav) की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद मामला अब सियासी रंग लेता दिख रहा है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved