
डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी पर तीखा हमला करते हुए दोनों नेताओं के बीच टेंशन के संकेत दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस में हुए G-7 शिखर सम्मेलन में जॉर्जिया मेलोनी ने कई बार उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा था। लेकिन ट्रंप की असल नाराजगी मेलोनी की इस बात को लेकर है, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका के रुख का खुलकर सपोर्ट नहीं किया था। ट्रंप के आरोप के मुताबिक, ईरान को परमाणु हथियार पाने से रोकने के लिए इटली ने अमेरिका का साथ नहीं दिया। यहां तक कि जब सैन्य अभियान के दौरान अमेरिका के विमानों को इटली के रनवे को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी तो उन्हें इजाजत नहीं दी गई, जिससे अमेरिका को भारी लॉजिस्टिक चुनौतियां झेलनी पड़ीं।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। इटली में उनकी पॉपुलैरिटी का लेवल गिर रहा है, शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान के परमाणु हथियार पाने या बनाने से रोकने की बात आई, तो जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिका का साथ देने से मना कर दिया। हालांकि, NATO ने भी ऐसा ही किया था।’
ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘जॉर्जिया मेलोनी ने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का प्रयोग भी नहीं करने दिया, जिससे बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल परेशानी हुई, और यह तब हुआ जब अमेरिका, इटली और दूसरे तथाकथित NATO सहयोगियों की सिक्योरिटी के लिए हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो मेलोनी अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए एक बार फिर दोस्ती करना चाहती हैं। नो थैंक्स!’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved