img-fluid

BJP नेता नकवी ने राम मंदिर मामले को लेकर विपक्ष पर बोला हमला… कहा- ये लोग ‘धर्म-विरोधी

June 21, 2026

रामपुर। भाजपा( BJP) नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने राम मंदिर चढ़ावा घोटाले (Ram Mandir Donation scam) को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग पर विपक्षी दलों की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि “धर्म-विरोधी लोगों” को धार्मिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।

दरअसल रामपुर के दो दिन के दौरे पर आए नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन इस मामले को संवेदनशीलता से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं और राजनीतिक फायदे के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं।


  • पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक मकसद से दुष्प्रचार और पूर्वाग्रह फैला रहे हैं. उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए. इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए नकवी ने कहा कि यह एक धार्मिक मामला है. ऐसे धर्म-विरोधी लोग इसमें क्यों घुसने की कोशिश कर रहे हैं?

    मामले में मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि आंतरिक ऑडिट चल रहा है और अब तक आरोपों का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. माना जा रहा है कि एसआईटी आज अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है. एसआईटी की तरफ से करीब 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की गई है।

    Share:

  • भारत की बढ़ी नॉकआउट उम्मीदें, पाकिस्तान और नीदरलैंड के बाहर होने से बदला समीकरण

    Sun Jun 21 , 2026
    नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026(ICC Women’s T20 World Cup 2026) में लीग चरण के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे सेमीफाइनल(semi-finals) की तस्वीर भी साफ होने लगी है। टूर्नामेंट के बीच पाकिस्तान और नीदरलैंड (Pakistan and Netherlands teams)की टीमों का सफर आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। लगातार तीन-तीन मैच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved