img-fluid

ट्रेनों में किन्नरों और भिखारियों की बढ़ती संख्या से परेशानी

June 23, 2026

  • रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल उपभोक्ता संरक्षण समिति सदस्य ने प्रशासन से की माँग

उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों को किन्नरों एवं भिखारियों द्वारा परेशान किए जाने की बढ़ती घटनाएं बढ़ रही है जिसे लेकर रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य ने शिकायत दर्ज कराते हुए रोक लगाने की मांग की है।



  • रतलाम मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने इसे लेकर चिंता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन से सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रतलाम से भोपाल के बीच संचालित विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने, अभद्र व्यवहार करने तथा यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों खुरई से डॉ. अंबेडकर नगर जा रहे एक युवक को शुजालपुर और बेरछा स्टेशन के बीच किन्नरों द्वारा इतना परेशान किया गया कि उसे ट्रेन मैनेजर के पास जाकर शिकायत दर्ज करानी पड़ी। इसे रोकने के लिए ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नियमित गश्त बढ़ाई जाए, बिना अनुमति ट्रेनों में प्रवेश कर यात्रियों को परेशान करने वाले किन्नरों एवं भिखारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    Share:

  • शहर में 20 से ज्यादा पेट शॉप्स, रजिस्ट्रेशन सिर्फ 10 के पास

    Tue Jun 23 , 2026
    ऑन डिमांड बिक रहे प्रतिबंधित कछुए-लायसेंसी कहकर नकली नस्ल के जानवर भी बेचते देते हैं उज्जैन। शहर में पशु पक्षी पालने को लेकर लोगों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में पालतू वन्य प्राणी बेचने वालों की दुकानें भी खुलती जा रही हैं। हैरानी की बात है कि संचालित ज्यादातर पेट शॉप के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved