
डेस्क। सरकार ने लोगों को नए तरीके के साइबर फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय ने साइबर क्रिमिनल्स के नए हथियार को लेकर चेताया है। साइबर क्रिमिनल्स इन दिनों सरकारी विभागों में बैठे हुए बड़े अधिकारियों को टारगेट कर रह हैं और उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं। लोगों को वॉट्सऐप मैसेज या फिर SMS के जरिए फर्जी लिंक भेजकर फ्रॉड किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने इसे ‘Boss Scam’ का नाम दिया है। I4C ने अपनी एडवाइजरी में लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि फर्जी ई-मेल, वॉट्सऐप मैसेज आदि से बचकर रहें। साइबर अपराधी RBI के अधिकारी और कंपनियों के CEO को ई-मेल और मैसेज भेजकर फ्रॉड कर रहे हैं।
नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनलाइटिक्स यूनिट (NCTAU) और इंडियन साइबर क्राइम को-ओर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने इस नए तरीके के ‘Boss Scam’ का पता लगाया है, जिसमें साइबर क्रिमिनल्स हाई रैंक ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव्स को टारगेट कर रहे हैं। उन्हें ई-मेल और WhatsApp मैसेज आदि के जरिए मालवेयर वाले फ्रॉड लिंक भेज रहे हैं यह काफी चिंताजनक है।
हाई रैंक अधिकारियों और CEO का अगर कोई डेटा लीक हो जाता है तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। I4C ने इसकी वजह से चिंता जताया है। एजेंसी ने कहा कि मालवेयर के जरिए एग्जीक्यूटिव्स के विंडोज डिवाइस और एक्टिव वॉट्सप वेब सेशन का इस्तेमाल करके क्रिमिनल्स बड़े फाइनेंशियल ट्रांसफर कर सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved