img-fluid

16 साल से श्मशान की रसीद लेकर भटक रही विधवा… पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा

June 24, 2026

  • 2011 में हुई थी पति की मौत, जनसुनवाई में पहुंची महिला की शिकायत तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश, पत्नी से बचाने और बीवी को ढूंढकर लाने के आवेदन भी पहुंचे

इन्दौर। सरकारी व्यवस्था की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में सामने आया। शहर की एक विधवा पिछले 16 वर्षों से अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। हालत यह है कि पति के अंतिम संस्कार की श्मशान रसीद आज भी उसके पास सुरक्षित है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन आज तक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं कर सका।

सपना निगवाल ने आवेदन में बताया कि वर्ष 2011 में उनके पति का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार विधिवत किया गया, जिसकी रसीद भी उसके पास मौजूद है। इसके अलावा आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए जा चुके हैं। बावजूद इसके नगर निगम और संबंधित विभागों के चक्कर काटते-काटते वर्षों बीत गए, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र अब तक नहीं बन पाया। उन्होंने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने व मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर साहब… मुझे मेरी बीवी से बचाओ

जनसुनवाई में पटेल नगर निवासी गणेश बघेल ने कलेक्टर से अपनी पत्नी सोनिया अहिरवार और उसके परिजनों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके जीजा महेश, बहन रजनी उर्फ किरण, सुनील, कमलेश, रोहित, मानू चौहान, पिंकी सहित अन्य लोग उसे और उनके परिवार को प्रताडि़त कर रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने कई बार घर पहुंचकर मारपीट भी की, झूठे दहेज प्रकरण (धारा 498) में फंसाने की धमकी दी और पैसों की मांग की। उन्होंने पुलिस पर भी शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।

ससुर से पत्नी वापस दिलवा दो

मुकेश डांगर निवासी कुशलगढ़ महू ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि उसके ससुर उसकी पत्नी को अपने पास रखे हुए है और उसे वापस नहीं भेज रहे हैं। मुकेश का कहना है कि उसने 31 मार्च 2026 को सामाजिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद ससुराल पक्ष पत्नी को अन्य रीति-रिवाज करने के नाम पर अपने साथ ले गया और अब उसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा। आवेदक ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उसने कलेक्टर से पत्नी को उसके साथ भेजने, ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की

Share:

  • 41 की उम्र में भी नहीं थमे रोनाल्डो दो गोल दागकर बनाया अनोखा वर्ल्ड कप इतिहास

    Wed Jun 24 , 2026
    नई दिल्ली  । फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में पुर्तगाल ने शानदार प्रदर्शन (Outstanding performance) करते हुए उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) को 5-0 से हराकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस जीत के सबसे बड़े नायक(Great Heroes)  रहे दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo)  जिन्होंने दो शानदार गोल दागकर न सिर्फ टीम को बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved