img-fluid

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की खबर

June 24, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से आज (बुधवार को) बड़ा हादसा हो गया है। यहां मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यहां पहली मंजिल पर छत बनाने का काम चल रहा था, तभी अचानक लोहे से बना स्ट्रक्चर गिर गया, जिससे हादसा हो गया। अभी तक 13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग मलबे में फंसे हैं। आशंका है कि 40 से ज्यादा लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। सेना और दमकलकर्मी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। गैस कटर से स्ट्रक्चर काटकर लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश चल रही है। तारातला में घटनास्थल पर मलबा हटाने के लिए क्रेनें लगाई गई हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब अचानक निर्माणाधीन छत गिरी, तो उस वक्त कई मजदूर बिल्डिंग के अंदर ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में लोहे के बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा नीचे मजदूरों पर आ गिरा, जिससे मजदूर मलबे के नीचे ही दब गए।


  • हादसे के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किसी को फोन पर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सर जल्दी से आदमी भेजिए, यहां कई लोग मलबे में दबे हैं। कई लोगों की मौत हो गई है। इस वीडियो में लोहे के बड़े-बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।

    पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. इंद्रनील खान मौके पर पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना पर मंत्री ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है। सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। यह सब अवैध है, जिसका निर्माण तब हुआ था जब TMC सत्ता में थी।’

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल पुलिस का आपदा प्रबंधन समूह, तारातला में उस जगह पर मौजूद है, जहां निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह गई है। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए और टीमें बुलाई जा रही हैं।

    Share:

  • जबलपुर एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

    Wed Jun 24 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गोंडवाना साम्राज्य की महान शासिका वीरांगना रानी दुर्गावती (Rani Durgavati) के बलिदान को नमन करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। वीरांगना रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved