img-fluid

कराची में 3 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी, यौन उत्पीड़न की आशंका; 12 लोगों के डीएनए सैंपल जांच के लिए जुटाए

June 26, 2026

लाहौर। पाकिस्तान के कराची (Karachi, Pakistan) में तीन वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या (Murder) के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। घर के बाहर खेलने निकली मासूम का शव कुछ घंटों बाद उसके ही मोहल्ले में एक बोरे के अंदर मिला। प्रारंभिक मेडिकल जांच में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर जांच तेज कर दी है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची दोपहर में घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर शाम उसका शव कराची के मुस्लिमाबाद इलाके में मुस्तफा मस्जिद के पास, उसके घर जाने वाली गली के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक बोरे में मिला। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या से पहले यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने की बात कही है।



  • 12 संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए गए

    सिंध के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) जावेद आलम ओधो ने मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है। जांच टीम ने अब तक 12 संदिग्धों के डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें कुछ लोग बच्ची के करीबी रिश्तेदार भी हैं।

    अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय खुफिया सूचनाओं और स्पेशल ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों पर विशेष रूप से जांच केंद्रित की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी या आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    डॉक्टर ने बताया बेहद गंभीर मामला

    मामले की मेडिकल जांच करने वाले डॉ. सैयद ने इसे अपने पेशेवर जीवन के सबसे गंभीर मामलों में से एक बताया। उनके अनुसार, बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध हमेशा बेहद दर्दनाक होते हैं, लेकिन यह मामला असाधारण रूप से विचलित करने वाला है।

    उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

    कराची के ईस्ट जोन के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति बनाई गई है। आईजीपी जावेद आलम ओधो ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जांच निष्पक्ष व तेजी से पूरी की जाएगी।

    पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

    Share:

  • CID के खिलाफ HC पहुंचे अभिषेक बनर्जी.... आवाज का नमूना देने की प्रक्रिया को दी चुनौती

    Fri Jun 26 , 2026
    कोलकाता। डीजे टिप्पणी मामले में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने सीआईडी द्वारा आवाज का नमूना लेने की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार को डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक ने अदालत में याचिका दायर कर सवाल उठाया कि जब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved