img-fluid

MP: तहसीलदार पर भड़के पूर्व मंत्री, अधिकारी ने भी तमीज में रहने की दी नसीहत

June 27, 2026

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले (Umaria district) के मानपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि कमलेश्वर पटेल ने तहसीलदार को आखें न दिखाने की नसीहत दे डाली। इस पर अधिकारी ने भी उन्हें पलटकर जवाब देते हुए तमीज से रहने की सलाह दी।

दरअसल किसान न्याय यात्रा के दौरान एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कार्यक्रम स्थल पर नही पहुचीं और ज्ञापन नही लिया। जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इन सभी की मांग थी कि कलेक्टर उमरिया जब मौके पर पहुंचेगी तभी यह धरना समाप्त होगा।


  • मान मनौव्वल करने पहुंचे तहसीलदार पंकज तिवारी के साथ कमलेश्वर पटेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल की नोकझोंक हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    तहसीलदार जब पूर्व मंत्री की ओर देख रहे थे तो कमलेश्वर पटेल ने कहा- आंख मत दिखाइए। इस पर तहसीलदार ने भी जवाब दिया- आप भी तमीज से बात कीजिए। इसके बाद पूर्व मंत्री के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और तहसीलदार से बहस करने लगे। इस दौरान तहसीलदार ने कहा- आप तो मुझे धमका रहे हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने अधिकारी पर ही धमकाने का आरोप लगा दिया।

    Share:

  • MP: मजदूरों से भरे वाहन की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

    Sat Jun 27 , 2026
    सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (Seoni district) के कुरई में मजदूरों से भरी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोगों को मामूली चोट आई है। जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले के आदिवासी क्षेत्र चाबी झन्ना टोला गांव से तूफान गाड़ी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved