img-fluid

इंदौर और तेलंगाना पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग गिरफ्तार

June 28, 2026

इंदौर। इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने तेलंगाना की हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के साथ मिलकर अंतरराज्यीय साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। हैदराबाद में ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने इंदौर के अलग-अलग इलाकों से घेराबंदी कर दबोच लिया है। ये आरोपी अपनी पहचान छिपाकर इंदौर के पलासिया और खजराना जैसे व्यस्त इलाकों में किराये का मकान लेकर रह रहे थे और यहीं से अपना नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल अहीर के साथ उसके साथी सुमित और तिलक शैवाल को गिरफ्तार कर लिया है।


  • साइबर अपराध के खिलाफ इंदौर पुलिस और तेलंगाना पुलिस में मिलकर बड़ी कार्रवाई की दरअसल, तेलंगाना राज्य के साइबराबाद हैदराबाद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शिवा प्रसाद अपनी टीम के साथ इंदौर पहुंचे थे। हैदराबाद पुलिस को ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपियों की मोबाइल लोकेशन इंदौर के पलासिया और खजराना चौराहे के पास मिल रही थी। तेलंगाना पुलिस ने तत्काल खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव से संपर्क कर तकनीकी इनपुट साझा किए और मदद मांगी।खजराना थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस की एक विशेष टीम गठित की और हैदराबाद पुलिस के साथ रवाना किया। संयुक्त टीम ने पलासिया और खजराना इलाकों में दबिश दी, जहां ये आरोपी किराये का मकान लेकर फरारी काट रहे थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मूल रूप से बुरहानपुर के रहने वाले मुख्य आरोपी कपिल अहीर और उसके दोनों साथियों सुमित व तिलक शैवाल को तत्काल राउंडअप कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तीनों को हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इंदौर जिला न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस इन तीनों शातिर ठगों को लेकर हैदराबाद रवाना होगी, जहां इनसे लाखों की साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क को लेकर सघन पूछताछ की जाएगी। इस त्वरित कार्रवाई के लिए तेलंगाना पुलिस ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का आभार माना है।

    Share:

  • इंदौर: कुछ दिन पूर्व निकले जुलूस में घोड़ी से क्रूरता का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Sun Jun 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले निकले जुलूस के दौरान एक घोड़ी के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved