img-fluid

भगीरथपुरा में दो पक्षों की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

June 28, 2026

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भगीरथपुरा इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


  • दरअसल इंदौर के भगीरथपुरा इलाके में हुई मारपीट का वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दो पक्ष आपस में विवाद और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर पुलिस की साइबर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की सत्यता की जांच के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

    Share:

  • हाई प्रोफाइल हाउस पार्टी पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Sun Jun 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर में एक बार फिर हाई-प्रोफाइल हाउस पार्टी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लसूड़िया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिली सूचना के आधार पर महालक्ष्मी नगर स्थित एक एयरबीएनबी फ्लैट पर छापा मारकर बिना अनुमति आयोजित की जा रही डीजे और शराब पार्टी को शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। मौके पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved