img-fluid

हाई प्रोफाइल हाउस पार्टी पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 28, 2026

इंदौर। इंदौर में एक बार फिर हाई-प्रोफाइल हाउस पार्टी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लसूड़िया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिली सूचना के आधार पर महालक्ष्मी नगर स्थित एक एयरबीएनबी फ्लैट पर छापा मारकर बिना अनुमति आयोजित की जा रही डीजे और शराब पार्टी को शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। मौके पर 20 से 25 युवक-युवतियां मौजूद मिले। पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के आदेशों का उल्लंघन करने पर छह आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं फ्लैट मालिक पर भी किरायेदारों की सूचना पुलिस को नहीं देने का आरोप है।


  • पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी नगर स्थित एक एयरबीएनबी फ्लैट में हाई-प्रोफाइल हाउस पार्टी आयोजित की जा रही है। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि फ्लैट में डीजे, शराब और पार्टी की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पार्टी को शुरू होने से पहले ही बंद करा दिया।

    छापेमारी के दौरान फ्लैट में करीब 20 से 25 युवक-युवतियां मौजूद मिले। जांच में सामने आया कि आयोजन के लिए प्रशासन या पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। इसे पुलिस कमिश्नर के आदेशों का उल्लंघन मानते हुए छह आयोजकों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही फ्लैट मालिक पर किरायेदारों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराने के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि शहर में बिना अनुमति आयोजित होने वाले इवेंट और हाउस पार्टियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share:

  • 'सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अकाल तख्त के सामने होंगे पेश'- CM भगवंत मान

    Sun Jun 28 , 2026
    डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि बेअदबी कानून के मुद्दे पर सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अमृतसर में अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे। मान ने अमृतसर में पार्टी विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद यह बयान दिया। बैठक में सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved