img-fluid

कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले सख्ती, यूपी अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट

June 30, 2026

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे (theft Issue) पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसदों (Congress MP) और नेताओं के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Congress President Ajay Rai) को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्हें अयोध्या के होटल पद्म श्री पैलेस में रोका गया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहा है। इसी दौरे की तैयारियों के सिलसिले में अजय राय पहले ही अयोध्या पहुंचे थे, जहां प्रशासन ने उन्हें होटल में ही नजरबंद कर दिया।

कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी शामिल हैं। सुबह करीब 9:30 बजे रामलला के दर्शन का कार्यक्रम तय है। नौ सदस्यीय टीम में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।


  • इधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच भी लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने इस सिलसिले में एसबीआई, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित छह से सात बैंकों को नोटिस जारी कर ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पूरा ब्योरा मांगा है।

    जांच एजेंसियां अब बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए धन के प्रवाह (ट्रांजैक्शन ट्रेल) की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही आरोपियों और ट्रस्ट से जुड़े अन्य लोगों के वित्तीय रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि बैंकिंग दस्तावेजों से मामले में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

    इसके अलावा पुलिस ने बैंक कर्मचारियों और नकदी प्रबंधन से जुड़े स्टाफ की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। जांच का फोकस इस बात पर है कि दान राशि की गिनती, सुरक्षा और बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया के दौरान कहीं लापरवाही या किसी स्तर पर मिलीभगत तो नहीं हुई।

    Share:

  • MP को मिली दो सोलर प्रोजेक्ट की सौगात…, नीमच में मिलेगी दुनिया की सबसे सस्ती ₹2.14 में बिजली

    Tue Jun 30 , 2026
    नीमच/शाजापुर। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Union Minister Pralhad Joshi) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कुल 950 मेगावाट क्षमता वाली दो सोलर पावर परियोजनाओं (Two Solar Power Projects) का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नीमच सोलर पार्क का टैरिफ 2.14 रुपये प्रति यूनिट है, जो शायद दुनिया में किसी ‘वैनिला सोलर’ प्रोजेक्ट के लिए सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved