img-fluid

2.70 करोड़ से बदलेगी दीनदयाल वार्ड की सूरत

June 30, 2026

  • एम-40 सीसी रोड, नाली, डिवाइडर, पाथवे और आकर्षक साइनेज का होगा निर्माण

जबलपुर। संस्कारधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और वार्डों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है। संभाग क्रमांक 06 के अंतर्गत आने वाले दमोहनाका दीनदयाल वार्ड में 2.70 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने उत्तर-मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, और एमआईसी सदस्य विवेकराम सोनकर, अंशुल राघवेंद्र यादव, वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, पार्षद लवली आमद, मधुवाला राजपूत, सोनिया रंजीत सिंह, अतुल जैन दानी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डेय, पूर्व पार्षद देवी सिंह, शंकर श्रीवास्तव, रामप्रकाश गर्ग, बद्री शिवहरे, पुन्नू यादव, राजश्ेा तिवारी, राजकुमार पटैल, करन चंदेल, बी.डी. साहू, उज्जवल पचैरी के साथ भव्य भूमिपूजन किया।



  • महापौर ने बताया कि ग्रीन सिटी जंक्शन से शिवाजी नगर तक एम-40 सीसी रोड, नाली, डिवाइडर, पाथवे और आकर्षक साइनेज का निर्माण किया जाएगा, अत्याधुनिक मॉडल रोड़ बनकर तैयार होगी। विधायक श्री पाण्डेय ने बताया कि मध्य विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2.70 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की सूरत पूरी तरह बदलने वाली है, एम-40 ग्रेड की मजबूत सीसी रोड का निर्माण, नाली, पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए सुंदर डिवाइडर, राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए दिशा-सूचक और संकेतक बोर्ड आदि कार्य कराये जायेगें। निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि नगर निगम द्वारा 4 वर्षो में लगभग 2 हजार करोड़ रूपये के कार्य कराए गये हैं।

    जनता को मिलेगी जाम और जलभराव से मुक्ति
    इस अवसर पर महापौर एवं विधायक ने कहा कि ग्रीन सिटी जंक्शन से शिवाजी नगर तक बनने वाली यह सड़क और पाथवे न केवल इस क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर को भी बेहतर करेंगे। उन्होंने ने क्षेत्रीय नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ संस्कारधानी में भी विकास कार्यों की गंगा बह रही है। यह सड़क बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधरेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    Share:

  • 'कहां है हमारी सुरक्षा?' आधी रात को अभिनेत्री से बेंगलुरु में बदसलूकी

    Tue Jun 30 , 2026
    बेंगलुरु। बिग बॉस कन्नड़ फेम और अभिनेत्री दिव्या सुरेश सुर्खियों में आ गई हैं, उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने रविवार देर रात बेंगलुरु की सड़क पर अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved