img-fluid

सालीवाड़ा में सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!

July 01, 2026

  • एसडीएम से शिकायत, जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा , बोले…कहां हो रहा निर्माण, जानकारी नहीं

जबलपुर। जिले की सालीवाड़ा ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बिना वैधानिक अनुमति के निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) से शिकायत कर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, वह राजस्व अभिलेखों में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद संबंधित लोगों द्वारा वहां निर्माण कार्य जारी रखा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो सरकारी संपत्ति पर स्थायी कब्जा हो सकता है, जिससे भविष्य में उसे हटाना और अधिक कठिन हो जाएगा।


  • जिम्मेदारों के बयान पर उठे सवाल
    इस पूरे मामले में सबसे अधिक सवाल ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की भूमिका पर उठ रहे हैं। जब पंचायत के जिम्मेदारों से निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि उन्हें इस तरह के किसी निर्माण की जानकारी नहीं है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर निर्माण कहां हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में खुलेआम निर्माण कार्य चल रहा हो और पंचायत को इसकी जानकारी न होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि या तो जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं या फिर पूरे मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है।

    एसडीएम कार्यालय पहुंची शिकायत
    मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंप दी है। शिकायत में मांग की गई है कि संबंधित भूमि का राजस्व रिकॉर्ड जांचा जाए, मौके का निरीक्षण कराया जाए और यदि निर्माण शासकीय भूमि पर पाया जाता है तो तत्काल उसे रोका जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें
    सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामलों को लेकर प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाता रहा है। ऐसे में सालीवाड़ा ग्राम पंचायत का यह मामला भी प्रशासन के लिए एक परीक्षा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद राजस्व और पंचायत विभाग की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण करती है या नहीं, तथा जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। फिलहाल पूरे मामले में स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो सरकारी जमीन पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को हटाने के साथ-साथ संबंधित लोगों की जवाबदेही भी तय की जा सकती है।

    इनका कहना है
    इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, देखा जाएगा कि कहां पर निर्माण कार्य हो रहा है इसकी जांच कराई जाएगी।
    अभिषेक सिंह, एसडीएम जबलपुर

    Share:

  • हत्या के बाद आरोपी मंगेतर सिया ने अपने पास रखा था केतन का फोन, पुलिस को सबूत मिटाने का शक

    Wed Jul 1 , 2026
    पुणे। पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की शादी इसी साल नवंबर में सिया गोयल से होने वाली थी। लेकिन 18 जून को पुणे के मशहूर लोहागढ़ किले पर उसकी हत्या हो गई। आरोप है कि सिया ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को किले की एक गहरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved