img-fluid

इंदौर: अहीरखेड़ी में बहे युवक की तलाश में दोबारा रेस्क्यू

July 02, 2026

बाइक से रपट पार करने के दौरान बहे थे युवक… एक पानी से बाहर आ गया

इंदौर। रात (Night) को हुई बारिश (Rain) में द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित अहीरखेड़ी (Ahirkhedi) की रपट में दो बाइक सवार (Two bike riders) युवक बह गए थे। इनमें एक तो पानी से बाहर आ गया, लेकिन दूसरा अभी तक नहीं मिला। सुबह दोबारा उसकी तलाश शुरू की गई।


  • द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि कल रात को हुई बारिश के चलते अहीरखेड़ी में पुलिया की रपट के ऊपर से पानी जा रहा था। इस दौरान महेश चौहान और मनीष नामक दो युवक बाइक से रपट पार करने के दौरान बह गए थे। मनीष तो पानी से बाहर आ गया, लेकिन महेश बहकर आगे तक चला गया था। रात को पुलिस और सर्चिंग टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। आज सुबह दोबारा सर्चिंग टीम उसकी तलाश में पानी में उतरी है।

    पार्टी में तीसरी मंजिल से गिरे शख्स की मौत
    जन्मदिन की पार्टी में तीसरी मंजिल से गिरे शख्स की मौत हो गई। महेश पिता शिवचरण निवासी भवानी नगर के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। महेश बीती 17 तारीख को तीसरी मंजिल स्थित छत पर मकान मालिक के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था। वहां से वह संदेहास्पद तरीके से गिर गया, जिसके चलते उसे चोटें आई थीं। बताया जा रहा था कि छत पर रैलिंग नहीं थी।

    युवक ने फांसी लगाकर जान दी
    एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि 21 साल के अनोज नामक युवक को फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। उसने यह कदम क्यों उठाया यह साफ नहीं हुआ है।

    फारेस्ट ऑफिस के पास अधेड़ का शव मिला
    एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस उसकी मौत को संदिग्ध मान रही है। महू पुलिस ने बताया कि ड्रीमलैंड फारेस्ट ऑफिस के पास 58 साल के राजेश निवासी महू का शव मिला। उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत का कारण पता चल सके।

    बिजली के तार हटा रहे युवक को लगा करंट, मौत
    रास्ते में पड़ा बिजली का टूटा तार उठाकर साइड में रखने के दौरान एक युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। बेटमा पुलिस ने बताया कि ग्राम लबेड़ी में रहने वाले 18 साल के फुरान पिता भूरू खां की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर के पास बने भैंस के तबेले में रास्ते में पड़ा बिजली का तार हटा रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया।

    Share:

  • इंदौर: नन्हे कदमों की सेहत पर खास ध्यान प्री-स्कूल में लगा चेकअप कैंप

    Thu Jul 2 , 2026
    इंदौर। एबी रोड प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित शहर (Indore) के सबसे बड़े प्री-स्कूल टॉट्सविल (Pre-School Totsville) में बच्चों (Children) की सेहत को ध्यान में रखते हुए विशेष हेल्थ चेकअप कैंप (check-up camp) का आयोजन बुधवार को सुबह किया गया। अनुभवी पीडियाट्रिशियन डॉक्टरों की टीम ने नन्हों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया। डॉल्फिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved