img-fluid

इंदौर: नन्हे कदमों की सेहत पर खास ध्यान प्री-स्कूल में लगा चेकअप कैंप

July 02, 2026

इंदौर। एबी रोड प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित शहर (Indore) के सबसे बड़े प्री-स्कूल टॉट्सविल (Pre-School Totsville) में बच्चों (Children) की सेहत को ध्यान में रखते हुए विशेष हेल्थ चेकअप कैंप (check-up camp) का आयोजन बुधवार को सुबह किया गया। अनुभवी पीडियाट्रिशियन डॉक्टरों की टीम ने नन्हों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया।



  • डॉल्फिन हॉस्पिटल की टीम से पीडियाट्रिशियन डॉ प्रत्यूष जैन और डॉ धीरेंद्र जैन ने करीब 3 घंटे में यहां डेढ़ से लेकर 5 साल तक के 70 से ज्यादा बच्चों के वजन, ऊंचाई, आंखों और दांतों की जांच के साथ बच्चों की पोषण स्थिति और ग्रोथ का भी आकलन किया। इस दौरान डॉक्टर्स ने बच्चों के साथ उनकी दिनचर्या और खानपान संबंधी सवाल किए और जरूरी मार्गदर्शन भी दिए। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चों में छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पनप सकती हैं, जिन्हें समय रहते सुधारा जा सकता है। कैंप में चेकअप के बाद बच्चों को संतुलित आहार, समय पर भोजन, हाथ धोने की आदत, जंक फूड से दूरी और नियमित फिजिकल एक्टिविटी जैसी हेल्दी हैबिट्स अपनाने की सलाह देते हुए हेल्थ कार्ड दिए। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य सिर्फ जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों और अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

    Share:

  • मिथुन राशि वालों के लिए अगले 6 महीने क्यों हैं खास? गुरु का साथ देगा लाभ, लेकिन शनि की चाल बढ़ा सकती है जिम्मेदारियां

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्ली । साल 2026 (2026) का पहला आधा हिस्सा समाप्त हो चुका है और अब मिथुन राशि (Gemini) के जातकों की नजर जुलाई से दिसंबर तक की अवधि पर है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। शनि (Saturn) पहले वक्री और फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved