img-fluid

इंदौर: पहली ही बारिश में टपकने लगा 55 करोड़ का लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन

July 02, 2026

  • – 12 जून से नई बिल्डिंग से हो रहा है संचालन, कई जगहों से हुआ रिसाव
  • – भवन के अंदर कई जगह जमा हुआ पानी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

इंदौर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 55 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग पहली ही तेज बारिश में टपकने लगी। 12 जून से इस भवन से स्टेशन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन मानसून की पहली तेज बारिश में छत से कई जगह पानी का रिसाव होने लगा। इसके कारण भवन के अंदर कई स्थानों पर पानी जमा हो गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

बारिश के दौरान स्टेशन भवन के वेटिंग एरिया, कॉरिडोर और अन्य हिस्सों में छत से पानी टपकने की शिकायत सामने आई है। रिसाव के कारण फर्श पर पानी भर गया, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। नई बिल्डिंग शुरू होने के महज कुछ सप्ताह बाद ही सामने आई इस स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


  • यात्रियों का कहना है कि जिस भवन को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है, उसमें पहली ही बारिश में ऐसी खामियां सामने आना गंभीर मामला है। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य जुलाई 2023 में शुरू हुआ था। करीब 55 करोड़ रुपए की इस परियोजना में लगभग 45 करोड़ रुपए स्टेशन भवन और यात्री सुविधाओं पर तथा 10 करोड़ रुपए 36 फीट चौड़े फुटओवर ब्रिज के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। नए दो मंजिला स्टेशन भवन में तीन लिफ्ट, हाई लेवल प्लेटफॉर्म और आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    जब अभी ही ये हाल तो आगे क्या होगा
    पहली ही तेज बारिश में नई बिल्डिंग में हुए रिसाव और परिसर में पानी जमा होने की स्थिति ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि शुरुआत में ही ऐसी स्थिति है तो भविष्य में यात्रियों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब सभी की नजर रेलवे और निर्माण एजेंसी पर है कि इन खामियों को कब तक दूर किया जाता है।

    Share:

  • आईपीएल में बरसाए रन फिर भी नहीं खुला टीम इंडिया का दरवाजा आखिर कब मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट(Indian cricket’s) के सबसे चर्चित युवा बल्लेबाजों में शामिल वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू(international debut) फिलहाल एक बार फिर टल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में भी टीम प्रबंधन ने उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी। चेस्टर ले स्ट्रीट में जैसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved