img-fluid

‘जेल जा सकते हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार का बड़ा बयान

July 03, 2026

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर को मिले दान में हुई गड़बड़ी के मामले पर बजरंग दल के संस्थापक और बीजेपी नेता विनय कटियार का बड़ा बयान सामने आया है। विनय कटियार ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल राव और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि ये तीनों आने वाले दिनों में जेल जा सकते हैं।

विनय कटियार ने कहा, “यह तो स्पष्ट है कि पैसे का गबन हुआ है। मैंने इस केस को लेकर पीएम मोदी से बात की थी, और उन्होंने पूछा कि भविष्य में क्या होगा। मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन हो सकता है कि आगामी दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल चले जाएं।”


  • बीजेपी नेता विनय कटियार बोले कि हमने उस जगह के लिए कुर्बानी दी है। हमारे 7-8 लोग वहां शहीद हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि कभी कल्याण सिंह ने मुझसे पूछा था, ‘आप क्या कर रहे हैं?’ तब मैंने कहा था, ‘कुछ नहीं हो रहा है; जो भी होगा, भगवान सब ठीक कर देंगे।’ कल्याण सिंह बहुत अच्छे शासक और एडमिनिस्ट्रेटर थे।

    विनय कटियार ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए दिए गए दान के कथित गबन की पड़ताल कर रही SIT टीम ने अपनी समयसीमा 15 दिन और बढ़ा दी है। जांच का आज दूसरा दिन है।”

    गौरतलब है कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को अपनी जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का और वक्त दिया गया है। यह वक्त इसलिए बढ़ाया गया है ताकि SIT अपनी जांच के दायरे को और बढ़ा सके। केस के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर सके। पड़ताल को और बढ़ाया जाएगा ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच हो पाए और कोई भी दोषी ना बच पाए।

    Share:

  • महाराष्ट्र में स्कूल के 500 मीटर के दायरे में स्टिंग जैसी एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगेगा बैन, मंत्री का बड़ा बयान

    Fri Jul 3 , 2026
    अहिल्यानगर। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से बीजेपी विधायक विक्रम पाचपुते ने आज (शुक्रवार को) विधानसभा में स्कूलों के आसपास स्टिंग जैसी एनर्जी ड्रिंक की बिक्री का मुद्दा उठाते हुए इस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनकी मांग पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल परिसरों के 500 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved