img-fluid

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर RSS का पहला रिएक्शन, कहा- राम भक्तों की भावना को आघात पहुंचा

July 03, 2026

डेस्क। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बड़ा बयान सामने आया है। खुद आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस पूरे विवाद पर आधिकारिक तौर पर पक्ष रखा। होसबाले ने कहा कि राम मंदिर में चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे रामभक्तों की भावना को आघात पहुंचा है। SIT जांच का हम स्वागत करते हैं। इस मामले में जो भी दोषी हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन और सरकार से व्यवस्था की सभी कमियों को तुरंत दूर करने की मांग भी की है।


  • दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, ”श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों राम भक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यही वजह है कि यह मंदिर पूरे हिंदू समाज की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर के दान पात्रों में जमा धनराशि की चोरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” आरएसएस ने कहा कि इस घटना से पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए इस मामले को सामान्य अपराध की तरह नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े गंभीर विषय के रूप में देखा जाना चाहिए।

    उधर, SIT की टीम इस वक्त राम मंदिर परिसर में मौजूद है और चंपत राय के करीबियों से पूछताछ हो रही है। आज लगातार दूसरे दिन अनिल मिश्रा और गोपाल राव से चढ़ावा चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है। कल करीब 8 घंटे तक दोनों से पूछताछ हुई थी। आज फिर SIT की टीम अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ कर रही है।

    Share:

  • कांग्रेस नेता के बेटे को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाने की तैयारी

    Fri Jul 3 , 2026
    भोपाल। भाजपा (BJP) के द्वारा कांग्रेस (Congress) के नेताओं (Leader) के परिजनों को प्रमुख पद देने की कड़ी में अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद (Chairperson Post ) की कमान कांग्रेस नेता के बेटे को सौंपने की तैयारी की जा रही है। बेटे को यह पद दिलवाने के लिए कांग्रेस के नेता के द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved