
भोपाल। भाजपा (BJP) के द्वारा कांग्रेस (Congress) के नेताओं (Leader) के परिजनों को प्रमुख पद देने की कड़ी में अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद (Chairperson Post ) की कमान कांग्रेस नेता के बेटे को सौंपने की तैयारी की जा रही है। बेटे को यह पद दिलवाने के लिए कांग्रेस के नेता के द्वारा बड़ा डोनेशन भी पार्टी में दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस नाम को संघ की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष के द्वारा भी क्लीयरेंस दे दिए जाने के कारण अब इस नाम की घोषणा का इंतजार हो रहा है। ध्यान रहे कि कांग्रेस के यह वही नेताजी हैं जो पिछले दिनों अजय सिंह की इंदौर यात्रा के दौरान उनके सारथी बने थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved