img-fluid

उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद रसायन-मुक्त हों और वैश्विक बाजार में पहचान बनाएं – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

July 03, 2026


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद (Uttar Pradesh’s Agricultural Products) रसायन-मुक्त हों (Should be Chemical-Free) और वैश्विक बाजार में पहचान बनाएं (Gain recognition in Global Market) ।


  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि को आधुनिक तकनीक, वैश्विक बाजार और गुणवत्ता आधारित उत्पादन से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित खेती, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और निर्यात को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश के आम को दुनिया के प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के आमों का अवलोकन किया और आम उत्पादकों से उनकी विशेषताओं की जानकारी ली।

    इस दौरान प्रदर्शनी में रखा करीब आधा किलो वजनी आम उनकी उत्सुकता का केंद्र बना। मुख्यमंत्री ने दोनों हाथों में आम लेकर तस्वीर भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद रसायन-मुक्त हों और गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा तथा वैश्विक मानकों पर पूरी तरह खरे उतरें। इसके लिए किसानों को आम की सुरक्षा हेतु विशेष बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे फलों की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

    उन्होंने कहा कि आम महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ने का प्रभावी मंच है। बायर्स-सेलर्स मीट के माध्यम से उत्पादकों को अपने उत्पाद की वैश्विक ब्रांडिंग का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मलिहाबाद का दशहरी आम जीआई टैग मिलने के बाद वैश्विक पहचान हासिल कर चुका है। इससे न केवल इस क्षेत्र के उत्पादकों को लाभ मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चार आधुनिक पैक हाउस स्थापित किए गए हैं।

    उन्होंने उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का आम ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मलेशिया और कुवैत सहित कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। सीएम योगी ने बताया कि एक विशेष किस्म के आम को ‘काकोरी ब्रांड’ नाम दिया गया है, जो देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति और कृषि विकास की मजबूत नींव उसके किसान हैं। किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

    Share:

  • उज्जैन में उफान पर शिप्रा, पानी में समाए घाट-मंदिर, उफनती पुलिया में बहे सहायक सचिव

    Fri Jul 3 , 2026
    उज्जैन। उज्जैन, देवास और इंदौर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिप्रा नदी उफान पर है और रामघाट के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। वहीं बड़नगर में शॉर्टकट के चक्कर में उफनती पुलिया पार कर रहे सहायक सचिव बाइक समेत बह गए। 13 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved