img-fluid

इंदौर: धनगली में 30 साल पुराने शौचालय को तोड़ने पर विवाद, व्यापारियों में आक्रोश

July 06, 2026

इंदौर।  इंदौर के थाना सराफा क्षेत्र स्थित धनगली में करीब 30 साल पुराने सार्वजनिक शौचालय को तोड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि रविवार को बाजार बंद होने का फायदा उठाकर शौचालय को तोड़ दिया गया।


  • घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी थाना सराफा पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर पार्षद पति रामबाबू राठौर भी पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा की।

    पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शौचालय तोड़े जाने से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह शौचालय वर्षों से व्यापारियों और आसपास आने वाले लोगों की सुविधा के लिए उपयोग में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत तेज, सरकार और मुस्लिम संगठन आमने-सामने

    Mon Jul 6 , 2026
    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh) ने नए वक्फ कानून (Waqf Law) के तहत राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश नए वक्फ बोर्ड का गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य (Hindu Member) भी बनाए गए हैं. वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved