
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut) ने कहा कि मानसून के दौरान (During Monsoon) मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत बदतर हो गई (Condition of Mumbai’s Infrastructure Deteriorated) ।
संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को रेनकोट पहनकर शहर का दौरा करना चाहिए और भारत की आर्थिक राजधानी की असल हालत देखनी चाहिए। वे विकास का ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन अगर राज्य के लोग विकास की आड़ में दलाली और कमीशन का चरम स्तर देखना चाहते हैं, तो उन्हें ‘मिसिंग लिंक’ का दौरा करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री का दावा है कि मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर सिर्फ दो गड्ढे बने हैं। उन्हें आज जाकर देखना चाहिए कि मिसिंग लिंक में सिर्फ गड्ढे ही नहीं हुए हैं, बल्कि वह ढह गया है। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का नतीजा है। उन्हें लगता है कि कोई उन्हें छू नहीं सकता, क्योंकि उनके पास भारी बहुमत है। उन्होंने ठेकेदारों से पहले ही 30-35 प्रतिशत एडवांस कमीशन अपनी जेब में डाल लिया है। राउत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीमार पड़ गए थे और उन्हें विकास के अपच के कारण जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शिवसेना(यूबीटी) नेता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में ‘दुर्योधन-शैली’ का शासन स्थापित कर दिया । राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास बताता है कि मुगलों ने हिंदू मंदिरों को लूटा था। भाजपा ने मंदिरों के रक्षक होने का दावा करके वोट लिए, लेकिन आज राम मंदिर, केदारनाथ और बद्रीनाथ को लूटने वाले लोग भाजपा के ही हैं। बीएमसी में ठाकरे-एमएनएस गठबंधन के 25 साल के शासन के बारे में भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए संजय राउत ने भाजपा पर ही पलटवार किया।
संजय राउत ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से बीएमसी सीधे भाजपा के नियंत्रण में है। इन वर्षों में आपने क्या किया है। मीठी नदी की सफाई एक बड़ा घोटाला है जो चल रहा है और इसके लाभार्थी वे ठेकेदार हैं जो भाजपा को फंड देते हैं, जिसमें कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपे गए बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 साल की बात छोड़िए, अपने पिछले साढ़े चार साल के बारे में बताइए। वे कांग्रेस के 70 साल के शासन की शिकायत करते हैं लेकिन आप खुद 12 साल से सत्ता में हैं। 12 साल का समय बहुत लंबा होता है। नतीजे दिखाने के लिए तो चार दिन भी काफी होते हैं। इन साढ़े चार सालों में आपने क्या किया है। आपने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को पूरी तरह से लूटा है और उसे ‘ठेकेदार राज’ के हवाले कर दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved