img-fluid

केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों से पूछा, ‘E-20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियां खराब हुईं तो मुआवजा कौन देगा’

July 08, 2026

नई दिल्ली। देश में E-20 पेट्रोल को लेकर बहस तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर यह पूछा है कि अगर E-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से पुराने वाहनों की माइलेज कम होती है या उनके किसी पुर्जे को नुकसान पहुंचता है, तो क्या कंपनियां ग्राहकों को मुआवजा देंगी? नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने सभी 29 वाहन निर्माता कंपनियों को पत्र भेजा है। इसके अलावा मारुति, टोयोटा और हीरो को अलग से भी पत्र लिखा है।


  • केजरीवाल ने कहा कि इन मारुति, टोयोटा और हीरो ने पहले सरकार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि E-20 पेट्रोल से पुराने वाहनों को कोई समस्या नहीं होगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इन कंपनियों की ओर से जारी ओनर मैनुअल में साफ लिखा गया है कि पुराने वाहनों में E-10 (10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) से ज्यादा एथेनॉल वाला पेट्रोल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में कंपनियों के सार्वजनिक दावों और उनके आधिकारिक निर्देशों में विरोधाभास दिखाई देता है।’

    केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने कंपनियों से 2 सीधे सवाल पूछे हैं। पहला, यदि E-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से किसी वाहन की माइलेज में 5 प्रतिशत से अधिक की कमी आती है या किसी पुर्जे को नुकसान होता है, तो क्या कंपनी इसकी भरपाई करेगी? दूसरा, कंपनियां स्पष्ट करें कि क्या वर्ष 2023 से पहले बने उनके सभी वाहनों में E-20 पेट्रोल सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि हां, तो किसी भी नुकसान या माइलेज में कमी आने पर क्या कंपनी ग्राहकों को मुआवजा देगी?

    Share:

  • मेडिकल की उपलब्धि: महंगी विदेशी तकनीक का स्वदेशी विकल्प तैयार

    Wed Jul 8 , 2026
    सर्जरी सामग्री की कीमत 100 गुना तक घटी प्लास्टिक सर्जरी विभाग और एमडीआरयू ने विकसित किया स्वदेशी एसेसुलर डरमन मैक्ट्रिस, पेटेंट जर्नल ऑफ इंडिया में हुआ प्रकाशित जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जीवनरक्षक पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्टिव) सर्जरी में उपयोग होने वाली अत्यधिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved