
डेस्क: एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अब लोगों के सिस्टम पर नए-नए तरीकों से हमला किया जा रहा है. साइबर ठग भी पहले से ज्यादा एडवांस तरीकों से अब लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इसी कड़ी में अब गूगल ने करोड़ों क्रोम यूजर्स के लिए एक नया अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि गूगल ने इमेरजेंसी अपडेट जारी किया है जिसे सभी क्रोम यूजर्स को अपने सिस्टम में इंस्टॉल करना होगा. ऐसा न करने पर उनका सिस्मट खतरे में पड़ सकता है.
CERT-In के अनुसार, Windows और macOS पर 150.0.7871.114/.115 से पुराने Chrome वर्जन और Linux पर 150.0.7871.114 से पहले के सभी वर्जन इस खतरे के दायरे में हैं. अगर आपके कंप्यूटर में इससे पुराना Chrome इंस्टॉल है तो आपका सिस्टम साइबर हमलों की चपेट में आ सकता है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने भी इस खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक, Chrome में कई खामियां पाई गई हैं जिसकी मदद से साइबर अटैकर्स आपको सिस्टम में रिमोट तरीके से घुस सकते हैं. इसके अलावा आपका डेटा चोरी हो सकता है साथ ही पूरा सिस्मट हैकर के कंट्रोल में जा सकता है.
बता दें कि हैकर्स आपके सिस्टम को कई तरीकों से अपने कंट्रोल में ले सकते हैं. कई बार देखा गया है कि हैकर आपको किसी फर्जी वेबसाइट को खोलने के लिए कहते हैं. अब जैसे ही आप उस वेबसाइट पर जाते हैं हैकर्स आपके सिस्टम या ब्राउजरी की कमी का इस्तेमाल करके आपके पूरे सिस्टम को अपने कंट्रोल में ले सकता है.
अब अगर आप भी इन खतरों से बचना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है. सबसे पहले Google ने Chrome का नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है उसे अपने सिस्टम में तुरंत इंस्टॉल करें. इससे सामने आई सुरक्षा खामियां दूर हो जाएंगी और साइबर हमलों का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा.
इसके लिए सबसे पहले आपको Google Chrome खोलना है. इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें. अब Help में जाएं और About Google Chrome चुनें. अगर नया अपडेट उपलब्ध है तो उसे इंस्टॉल करें. अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउजर को Restart कर दें.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved